शिवपुरी - सादगी, मितव्ययिता और सुशासन के मंत्र को आत्मसात करते हुए आज जिले में एक नई पहल की गई। ग्राम पंचायत गोराटीला में आयोजित रात्रि चौपाल के लिए जिला प्रशासन के सभी अधिकारी एक साथ बस से रवाना हुए।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा आमजन के प्रति संवेदनशीलता एवं तत्परता से काम रहे हैं आमजन की समस्या निराकरण के लिए लगातार जनसुनवाई, ग्राम पंचायत में कैंप, रात्रि चौपाल जैसे आयोजन किए जा रहे हैं कोलारस की ग्राम पंचायत गोराटीला में आयोजित रात्रि चौपाल में जिले में एक नई पहल देखी गई है।
कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन में जिला प्रशासन की टीम एक साथ गांव की ओर बस से रवाना हुई यह पहल सादगीपूर्ण प्रशासन, ईंधन बचत और अनावश्यक खर्चों में कमी की दिशा में एक सकारात्मक संदेश है।
Tags
Shivpuri