बदरवास - मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस पुलिस अनुविभाग क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बदरवास पुलिस थाना क्षेत्र के बारई रोड स्थित बाकडे जी किसान कृषि सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम मापे जाने की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार कोलारस एसडीएम अनूप श्रीवास्तव के निर्देश पर बदरवास तहसीलदार सचिन भार्गव एवं नापतोल विभाग की टीम ने पेट्रोल पंप की जांच की जांच के दौरान डीजल मशीन का माप सही पाया गया, जबकि पेट्रोल मशीन में माप संबंधी गड़बड़ी सामने आई अनियमितता मिलने पर प्रशासन ने पेट्रोल मशीन को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया मामले में आगे की जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
Tags
Badarwas