धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश: नाजिया इलाही खान के आपत्तिजनक बयान पर रन्नौद में फूटा मुस्लिम समाज का गुस्सा - Shivpuri


शिवपुरी - धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द को चोट पहुँचाने वाले बयानों पर एक बार फिर बवाल खड़ा हो गया है शिवपुरी जिले के रन्नौद में नाजिया इलाही खान द्वारा सोशल मीडिया पर दिए गए एक कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर मुस्लिम समाज में भारी आक्रोश देखा जा रहा है शुक्रवार को समाज के सैकड़ों लोगों ने सड़कों पर उतरकर इस टिप्पणी के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

हजरत आयशा पर टिप्पणी से आहत हुईं भावनाएं

मामले की गंभीरता को देखते हुए शहर काजी मोहम्मद जाकिर के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने स्थानीय प्रशासन का दरवाजा खटखटाया।

 प्रदर्शनकारियों ने नरवर तहसीलदार और रन्नौद थाना प्रभारी को एक संयुक्त ज्ञापन सौंपकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में नाजिया इलाही खान ने हजरत आयशा के संबंध में बेहद आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणियां की हैं, जिससे पूरे समुदाय की धार्मिक भावनाएं बुरी तरह आहत हुई हैं।

देशभर में आक्रोश सख्त कार्रवाई की मांग

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस विवादित बयान के कारण न केवल रन्नौद बल्कि देश भर के मुस्लिम समाज में गहरा रोष व्याप्त है समाज ने चेतावनी दी है कि अगर नाजिया इलाही खान के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया, तो यह आक्रोश और बड़ा रूप ले सकता है ज्ञापन सौंपने के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिन्होंने एक सुर में शांति और न्याय की मांग की।

धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में इस प्रकार की अभद्र टिप्पणियां समाज के ताने-बाने और आपसी सौहार्द को पूरी तरह प्रभावित करती हैं प्रशासन को इस पर बिना किसी देरी के निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म