सहायक संचालक कृषि प्रभारी प्राचार्य के कार्य एवं व्यवहार को लेकर अनुशासनात्मक कार्यवाही की मांग - Shivpuri

म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ ने 08 सूत्रीय मांगों को लेकर संयुक्त कलेक्टर कुरैशी को सौंपा ज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ ने बढ़ते प्रदूषण को लेकर जताई चिंता, रोकथाम के उपाय करने की मांग
         
शिवपुरी - शिवपुरी जिले में प्रत्येक तीन माह में आयोजित होने वाली विभागीय परामर्श दात्री की बैठकें लम्बे समय से आयोजित न होने के कारण कर्मचारियों की समस्याओं का अम्बार लग गया है कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ ने अपनी 08 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधीश की ओर से संयुक्त कलेक्टर डाॅ.मोहम्मद यूूनुस कुरैशी को गत दिवस ज्ञापन सौंपा, वहीं संघ ने सहायक संचालक कृषि के कार्य एवं व्यवहार पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुये कर्मचारियों को अनावश्यक परेशान करने व भय का वातावरण निर्मित करने जैसी शिकायतों को लेकर कार्यवाही किये जाने की मांग को लेकर भी ज्ञापन सौंपा है।

म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा एवं जिला सचिव राज कुमार सरैया ने संयुक्त रूप से वताया कि प्रत्येक तीन माह में विभागीय परामर्श दात्री की बैठकें आयोजित कर कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के निर्देश है विभागीय अधिकारियों द्वारा काफी लम्बे समय से परामर्श दात्री समिति की बैठक आयोजित नही की जा रही हैं जिस्से कर्मचारियों की समस्याओं का अम्बार लग गया है। 

पहले विभागीय फिर जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति की बैठक आयोजित करने व शेष गुरूजियों को क्रमोन्नति का लाभ जल्द देने, शिक्षा विभाग में संकुल प्राचार्योें द्वारा क्रमोन्नति कई माह पहले लग जाने के बाद भी एरियर का भुगतान न करने, स्वास्थ्य विभाग में पहली तारीख को वेतन का भुगतान करने, सेवा अभिलेखों का समय पर संधारण करने, दो सव सेन्टरों पर एक एएनएम की ड्यूटी न लगाने, शेष शिक्षकों एवं सहायक शिक्षकों को शीघ्र कमोन्नति का लाभ दिये जाने एवं लंबित परीक्षानुमति शीघ्र जारी करने सहित अन्य मांगों के शीघ्र निराकरण करने की मांग संघ ने ज्ञापन के माध्यम से की है। 

ज्ञापन में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा, जिला सचिव राजकुमार सरैया, प्रदेश पदाधिकारी हरभजन कौर, उपाध्यक्ष अरविन्द सरैया, राजीव पुरोहित, हिम्मत सिंह सोनकर, अजय बाथम, अनिल मलावरिया, जगदीश कुशवाह, अमिताफ भार्गव, ग्रीस कोली, कुनाल मीणा, उमेख खड़िया, बलवन्त सिंह परिहार, प्रियतोष गुप्ता, राकेश आदिवासी, विपिन कुशवाह, प्रेम कुशवाह, राजन नरवरिया सहित भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख फतेह सिंह गुर्जर, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अजमेर सिंह यादव, महामंत्री जितेन्द्र श्रीवास्तव, एम.एस.द्विवेदी, करन सिंह शाक्य, सुधीर मिश्रा आदि उपस्थित थे।   

सहायक संचालक कृषि प्रभारी प्राचार्य पर कर्मचारियों को प्रताड़ित करने का आरोप, अनुशासनात्मक कार्यवाही की मांग

राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारी हिम्मत सिंह सोनकर ने कर्मचारियों की ओर से वताया कि सहायक संचालक कृषि प्रभारी प्राचार्य चैरसिया द्वारा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को अनावश्यक प्रताड़ित करने व कर्मचारियों के साथ दुर्भावना पूर्ण व्यवहार रखते हुये अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर कार्य करते हुये अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन नही कर रहे हैं इसके अलावा शाखा प्रभारियों से कार्य न कराने, निर्वाचन कार्य में संलग्न कर्मचारियों की वेतन रोकने जैसे गंभीर आरोप भी कर्मचारियों द्वारा लगाये गये हैं। 

पूर्व में भी कार्यालयीन कर्मचारियों द्वारा प्रभारी प्राचार्य चैरसिया की शिकायत कलेक्टर महोदय शिवपुरी से की गई जिसकी जांच श्री जे.पी गुप्ता संयुक्त कलेक्टर के द्वारा की जाकर जांच प्रतिवेदन सौंपा गया था उक्त जांच प्रतिवेदन पर आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नही हुई जिस पर अनुशासनात्मक कार्यवाही व अन्यत्र स्थानान्तरित करने की मांग को लेकर भी संघ द्वारा संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपा गया।   

बढ़ते प्रदूषण पर भारतीय मजदूर संघ ने जताई चिंता, उपाय करने व जन समुदाय से सहयोग की अपील

सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाते हुये ग्राहकों को कपड़े के थैलों में समान देने व अनावश्यक पेड़ों की कटाई पर रोक के साथ वृक्षारोपण करने, जन समुदाय को जाग्रत करने जगह जगह पर्यावरण प्रदूषण दर्शाने वाले वायू सूचकांक इलेक्ट्रोनिक मीटर लगाने, जल संरक्षण पर विशेष वल देते हूये सरकारी समस्त कार्यालायों पर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने, नदियों, तालाबों व नालों की सफाई करने, शहरों के कचरे का उचित प्रबंधन करने, ध्वनि प्रदूषण के क्षेत्र में रोकथाम करने व बाहनों के फिटनेश जारी करने की मांग को लेकर बढ़ते प्रदूषण पर चिन्ता व्यक्त करते हूये उचित कार्यवाही हेतू भारतीय मजदूर संघ ने ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से संघ के विभाग प्रमुख फतेह सिंह गुर्जर, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अजमेर सिंह यादव, महामंत्री जितेन्द्र श्रीवास्तव, एम.एस.द्विवेदी, करन सिंह शाक्य, सुधीर मिश्रा आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म