शिवपुरी - प्राइवेट कोचिंग एसोसिएशन मगरोनी की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार, 27 जून 2026 को आयोजित की गई इस बैठक में सर्वसम्मति से एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया, जिसमें संजय रावत को अध्यक्ष चुना गया कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को माला पहनाकर बधाई दी गई।
नई कार्यकारिणी का गठन
बैठक में सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया: - अध्यक्ष: संजय रावत, उपाध्यक्ष: अंशुल सोनी, सचिव: संतोष बाथम, सह-सचिव: चन्दन मौर्य, कोषाध्यक्ष: मनीष मिश्रा
इसके अलावा बैठक में गिर्राज सोनी, बिक्की सोनी, आकाश बाथम, सौरभ जैन, जीतेन्द्र बिजौल और राकेश कुशवाहा सहित कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।
छात्र सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर अहम प्रस्ताव पारित
बैठक के दौरान कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए :- अग्निशामक यंत्र: सुरक्षा के लिहाज से सभी कोचिंग संचालकों को अपने-अपने केंद्रों पर अग्निशामक यंत्र (Fire Extinguisher) अनिवार्य रूप से रखने होंगे।
शॉर्ट-सर्किट से बचाव: बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने और हादसों से बचने के लिए 'ऑटोकट' (Autocut) सिस्टम की व्यवस्था की जाएगी।
वेंटिलेशन व्यवस्था:- गर्मी और उमस को देखते हुए सभी कोचिंग परिसरों में हवा की आवाजाही (Ventilation) के उचित पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
पेयजल व स्वच्छता:- भीषण गर्मी को देखते हुए छात्रों के लिए ठंडे पेयजल (साफ पानी) और संस्थान में बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित की जाएगी।
Tags
Shivpuri