हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा एवं दर से अधिक राशि वसूले जाने पर करें शिकायत - Shivpuri

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क खाद्यान्न वितरण जारी

शिवपुरी - प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के अंतर्गत जिले के पात्र प्राथमिक परिवारों एवं अंत्योदय परिवारों को शासन द्वारा निर्धारित मात्रा के अनुसार प्रतिमाह खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है योजना के तहत गेहूं एवं चावल (फोर्टिफाइड) का वितरण पूर्णतः निःशुल्क किया जा रहा है।

जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि योजना अंतर्गत प्राथमिक परिवारों को प्रति सदस्य 4 किलोग्राम गेहूं एवं 1 किलोग्राम चावल (फोर्टिफाइड) के साथ प्रति परिवार 1 किलोग्राम नमक प्रदान किया जाता है वहीं अंत्योदय परिवारों को प्रति परिवार 30 किलोग्राम गेहूं, 5 किलोग्राम चावल (फोर्टिफाइड), 1 किलोग्राम नमक तथा 1 किलोग्राम शक्कर उपलब्ध कराई जाती है योजना के तहत प्राथमिक एवं अंत्योदय परिवारों को गेहूं एवं चावल पूर्णतः निःशुल्क प्रदान किए जा रहे हैं नमक 1 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से तथा अंत्योदय परिवारों को शक्कर 20 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध कराई जाती है। 

इसी प्रकार छात्रावास में गेहूं एक रुपए प्रति किलोग्राम के मान से प्रति छात्र 12 किग्रा. एवं चावल एक रुपए प्रति किलोग्राम के मान से प्रति छात्र 3 किग्रा. की दर से उपलब्ध कराए जाते है मध्यान्ह भोजन एवं आईसीडीएस में गेहूं एवं चावल निःशुल्क उपलब्ध कराए जाते है दीनदयाल रसोई योजना में 5 रुपए के मान से थाली प्रति व्यक्ति को उपलब्ध कराई जाती है। 

अनियमितता की शिकायत तत्काल करें

जिले में शासन के निर्देशानुसार उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है यदि कोई विक्रेता निर्धारित दर एवं पात्रता से भिन्न तरीके से गेहूं अथवा चावल के एवज में अनुचित राशि की मांग करता है या वसूलता है, तो पात्र उपभोक्ता इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों को कर सकते हैं।

शिकायत हेतु संपर्क अधिकारी

जिला आपूर्ति अधिकारी तुलेश्वर कुर्रे मो.89658 47969, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी शिवपुरी जगदीप सिंह मो. 7999842636, प्रभारी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पोहरी पार्थ दुबे 9131994807, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पिछोर एवं खनियाधाना गौरव कदम मो. 7770981494, सहायक आपूर्ति अधिकारी कोलारस एवं बदरवास जसराम जाटव मो. 99814 09835, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी करैरा / नरवर नरेश मांझी 91317 63285 पर संपर्क कर सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म