शिवपुरी - 33 के.व्ही. जसराजपुर फीडर, 11 के.व्ही. सकलपुर पम्प फीडर एवं फूड पार्क-1 तथा फूड पार्क-2 फीडर पर मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण उक्त फीडरों से जुड़े क्षेत्रों पर 30 जून को विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा।
उक्त 33 के.व्ही. जसराजपुर फीडर के बंद रहने से सुबह 07 से प्रातः 11 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र जसराजपुर, सिरसौद एवं ठर्रा से जुड़े समस्त क्षेत्र एवं एच.टी. उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे।
इसी प्रकार 11 के.व्ही. सकलपुर पम्प फीडर के बंद रहने से सुबह 08 से दोपहर 12 बजे तक 33/11 के.व्ही.उपकेन्द्र सतनवाड़ा, सकलपुर पम्प से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे इसी प्रकार फूड पार्क-1 तथा फूड पार्क-2 फीडर के बंद रहने से प्रातः 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक फूड पार्क से संबंधित क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
Tags
Shivpuri