मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के किशनपुर गांव में पत्नी के डांस वीडियो के वायरल होने पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है भागवत कथा में महिला के डांस करने की बात से नाराज होकर पति बलराम कुशवाह ने अपनी पत्नी रविता और दो मासूम बेटों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी इसके बाद आरोपी ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।
मृतक:- बलराम कुशवाह (पति), रविता कुशवाह (28 वर्ष, पत्नी) और उनके दो मासूम बेटे (आरव और अतुल)।
घटना की वजह:- स्थानीय भागवत कथा कार्यक्रम में महिला ने शालीनता से डांस किया था इसका वीडियो गांव के कुछ लड़कों ने बनाकर पति को भेजा था पति को पत्नी का सबके सामने नाचना नागवार गुजरा और शक व गुस्से में आकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
भागवत कथा के डांस के बाद बढ़ा विवाद
यह घटना मुरैना जिले के माताबसैया थाना क्षेत्र की है शुरुआती जानकारी के मुताबिक 32 वर्षीय बलराम और उसकी पत्नी रविता के बीच काफी समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था ग्रामीणों का कहना है कि हाल ही में गांव में आयोजित भागवत कथा के दौरान रविता ने डांस किया था इसी बात को लेकर बलराम नाराज था और दोनों के बीच लगातार झगड़े होने लगे थे।
चरित्र पर शक की भी चर्चा
ग्रामीणों के अनुसार पति अपनी पत्नी के चरित्र पर भी शक करता था हालांकि पुलिस ने इन दावों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है पुलिस का कहना है कि यह केवल स्थानीय लोगों की बातें हैं और हर पहलू की जांच की जा रही है जानकारी के अनुसार रविता दो दिन पहले ही अपने मायके से ससुराल लौटी थीं इसके बाद घर में विवाद और बढ़ गया शनिवार को हालात इतने बिगड़ गए कि पूरा परिवार तबाह हो गया।
पत्नी और दो बेटों की हत्या का संदेह
पुलिस को आशंका है कि बलराम ने पहले अपनी पत्नी रविता और दोनों मासूम बेटों की हत्या की। इसके बाद उसने खुद ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़कर जांच कर रही है।
Tags
MP News