शिवपुरी - किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में डीएपी उर्वरक की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है इसी क्रम में इफको कंपनी की डीएपी रैक शिवपुरी रैक प्वाइंट पर प्राप्त हुई है जिससे जिले को कुल 1370 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध हुआ है जिसका वितरण, डबल लॉक केंद्र, एवं निजी उर्वरक विक्रय केन्द्रों के माध्यम से ई विकास प्रणाली से पंजीयन कर वितरण किया जायेगा।
सहकारी समितियों को उपलब्ध कराया गया 800 मीट्रिक टन डीएपी
32 सहकारी समितियों को 800 मीट्रिक टन उर्वरक आवंटित किया गया है प्रत्येक समिति को 25-25 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध कराया गया है, जिससे किसानों को स्थानीय स्तर पर उर्वरक प्राप्त हो सकेगा।
32 सहकारी समितियों को 25-25 मै.टन के मान से कुल 800 मै. टन डीएपी प्राप्त हुआ है जो प्राथमिक कृषि साख सह. समिति दुल्हारा, बूडदा, देहरदागणेश, बेहटा, खरई, कोलारस, भडोता, इंदार, मडवासा, पीरोंठ, शिवपुरी, गढीबरोद, कोटा, धोलागढ, नरवर, मगरौनी, सीहोर, दिहायला, बैराड, पिपरसमां, कुंवरपुर, मुढेरी, अकाझिरी, मुहासा, रन्नौद, खुदावली, कमालपुर, मल्हावनी, बमरा, पिपरघार, काली पहाडी एवं पचावली को उपलब्ध कराया जाएगा।
डबल लॉक केंद्रों को मिला 300 मीट्रिक टन आवंटन
जिले के तीन डबल लॉक केंद्रों को कुल 300 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध कराया गया है इसमें मार्कफेड कोलारस को 150 मीट्रिक टन, मार्कफेड शिवपुरी को 125 मीट्रिक टन तथा मार्कफेड बदरवास को 25 मीट्रिक टन डीएपी आवंटित किया गया है।
निजी विक्रेताओं को भी उपलब्ध कराया गया उर्वरक
किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिले के विभिन्न निजी उर्वरक विक्रेताओं को भी कुल 270 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध कराया गया है। जिसमें पीएस ट्रेडर्स कोलारस, लक्ष्मी ट्रेडर्स रन्नौद, जेकजैन मगरौनी, गेडा एसोसिएट करैरा, केके इण्टरप्राइजेस सेसई, जनता एग्रो एजेंसी शिवपुरी, गिर्राज ट्रेडिंग कंपनी शिवपुरी, राधिका ट्रेडर्स शिवपुरी, धाकड खाद बीज भण्डार शिवपुरी, रामसेवक सीताराम गेंडा करैरा को 25-25 मैट्रिक टन तथा विनोद ट्रेडिंग कंपनी शिवपुरी को 20 मै.टन डीएपी प्राप्त हुआ है।
समाचार क्रमांक 28/2026 ---00---
Tags
Shivpuri