सायबर सेल टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एन.सी.सी. कैम्प में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन - Shivpuri


शिवपुरी - सायबर अपराधों की रोकथाम हेतु सायबर जागरूकता अभियान के तहत सायबर सेल टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे एन.सी.सी. कैम्प जिला शिवपुरी में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कर कैडेट्स को सायबर सुरक्षा के लिये जागरुक किया एवं उनके प्रश्नों के उत्तर दिये।

भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय सायबर सुरक्षा जागरुकता माह (NCSAM) का विशेष अभियान आयोजित कराये जाने के संबंध में माननीय प्रधानमंत्री महोदय द्वारा मन की बात कार्यक्रम में सायबर अपराधों के प्रति जागरूकता के संबंध में विचार रखा है, इसके अतिरिक्त माननीय गृह मंत्री भारत सरकार द्वारा भी सायबर अपराधों के प्रति सजग रहने हेतु विभिन्न माध्यमों से सायबर जागरूकता कैंपेन चलाये जाने की बात कही है, जिसके संबंध में सायबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिस हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा उक्त अभियान को सार्थक बनाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य मे सायबर सेल शिवपुरी टीम द्वारा आज दिनांक 04-06-2026 को एन.सी.सी. कैम्प शिवपुरी में पहुँचकर एन.सी.सी. के छात्र-छात्राओ को भविष्य में आने वाली कठिनाइओ का सामना कर अपने लक्ष्य प्राप्ति करने एवं वर्तमान बदलते डिजिटल परिवेश को सजगता के साथ उपयोग करने के दिशा-निर्देश प्रदान किये एवं अपने अनुभव छात्र-छात्राओं के साथ साझा कर उनके प्रश्नों के उत्तर देकर छात्र-छात्राओं की जिज्ञासा का निवारण किया। इसी कार्यक्रम के तहत् सायबर सैल प्रभारी शिवपुरी उनि धर्मेन्द्र सिंह जाट द्वारा छात्र छात्राओं को सायबर अपराध जैसे- वित्तीय धोखाधडी (डिजिटल अरेस्ट, APK फाईल), सोशल मीडिया अपराध, इत्यादी से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई-

सायबर सेल शिवपुरी द्वारा सायबर अपराध से बचने के लिये बेहतर उपाय है-

AEPS के माध्यम से हो रहे फ्रॉड को रोकने के लिये सभी लोग MY ADHAR APP का उपयोग कर अपने BIOMATRIC LOCK करे।

 APK फाईल को न खोले 
फर्जी लोन एप्लीकेशन डाउनलोड न करें।
किसी भी फोन कॉल, संदेश, ईमेल इत्यादि पर दिए गए प्रलोभन या विश्वास में आकर अपनी कोई भी निजी जानकारी किसी के साथ सांझा ना करें।
अनजान वेबसाइट पर हमें लॉगिन नहीं करना चाहिए।
किसी को ओटीपी साझा न करें।

नोट- सायबर क्राईम संबंधित घटना होने की सूचना शिवपुरी सायबर क्राईम के हेल्पलाइन नम्बर-7049123288 एवं राष्ट्रीय हेल्पलाईन नम्बर 1930 पर दे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म