शिवपुरी - मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पुलिस थाना खनियाधाना ने झपट्टामारी के दौरान महिला की मौत के मामले का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार 1 मई 2026 को राजपुर निवासी मीना लोधी अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। अछौनी-कंजवाह नाले के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनकी चांदी की कमर पेटी झपट ली।
झपट्टामारी के दौरान मीना बाइक से गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं इलाज के दौरान झांसी मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई थी।
मामले में थाना खनियाधाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने पांच आरोपी
अरविंद यादव, शनि योगी, राहुल उर्फ छोटू झां, राजेश पाल और दिनेश पाल को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों ने दो मोटरसाइकिलों से वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
Tags
Shivpuri
