शिवपुरी - कोतवाली पुलिस व्दारा आरसीटी 326/24 में 03 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी अशोक जाटव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया एवं जेल भेजा गया।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले में लंबित स्थाई वारंटियो को तामील कराने जाने हेतु एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक सचिन धुर्वे के मार्ग निर्देशन में स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के क्रम में कोतवाली टीआई रोहित दुबे व्दारा स्थाई वारंटियो की धरपकड हेतु टीम बनायी गयी जो टीम व्दारा दिनांक 12.07.26 को स्थाई वारंटियों की धरपकड के दौरान माननीय न्यायालय के प्र.क्र. आरसीटी 326/24 के फरार आरोपी अशोक पूरन जाटव उम्र 40 साल नि० आदिवासी मोहल्ला के पास बडोदी को गिरफ्तार कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया आरोपी तीन वर्ष से फरार चल रहा था जिसे कोतवाली पुलिस व्दारा गिरफ्तार किया गया।
सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली रोहित दुबे, प्र. आर. 51 महेन्द्र दीवान, आर0 जितेन्द्र रावत, सैनिक 175 रामभरत नरवरिया की विशेष भूमिका रही।
