ग्रामीण युवाओं के लिए सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉलेशन का निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण शुरू, 09 जुलाई से 13 दिवसीय प्रशिक्षण, शीघ्र कराएं पंजीयन - Shivpuri



रोजगारोन्मुखी कौशल विकास के लिए आवेदन आमंत्रित


शिवपुरी - भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), शिवपुरी द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए सीसीटीवी कैमरा, सिक्योरिटी अलार्म एवं स्मोक डिटेक्टर इंस्टॉलेशन एवं सर्विसिंग विषय पर 13 दिवसीय निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण 09 जुलाई 2026 से प्रारंभ होगा।


18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के ग्रामीण युवा ले सकेंगे प्रशिक्षण

प्रशिक्षण में जिले के ग्रामीण क्षेत्र के 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक युवक-युवतियां भाग ले सकते हैं। प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क एवं आवासीय होगा तथा रोजगारोन्मुखी कौशल विकसित करने पर केंद्रित रहेगा।


आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

इच्छुक अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजों के साथ संस्थान में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड की छायाप्रति, बीपीएल राशन कार्ड, अंत्योदय राशन कार्ड, जॉब कार्ड अथवा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह के परिवार का सदस्य होना आवश्यक है।


इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, शासकीय आईटीआई के सामने, झांसी रोड, शिवपुरी में संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु मो. 7828582511 एवं 8319534867 संपर्क करें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म