ट्रक और बोलेरो की बीच हुई भीषण टक्कर, पांच की मौत - MP News


मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में सोमवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया इलाज की उम्मीद लेकर निकला एक परिवार कुछ ही पलों में हादसे का शिकार हो गया आष्टा-शुजालपुर मार्ग पर ग्राम मेना गोदी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।


दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए सभी लोग राजगढ़ जिले के कालीपीठ थाना क्षेत्र के भियापुरा गांव के निवासी थे और अपने परिवार के एक मानसिक रूप से बीमार सदस्य का इलाज कराने आष्टा जा रहे थे।


जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार दोपहर करीब 2:45 बजे आष्टा और शुजालपुर के बीच मेना गोदी गांव के पास हुआ बोलेरो जैसे ही गोदी जोड़ के समीप पहुंची, सामने से तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उसे सीधी टक्कर मार दी। 


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गए बताया जा रहा है कि ट्रक आष्टा से शुजालपुर तरफ जा रहा था वहीं बोलेरो आष्टा होते हुए खातेगांव जा रही थी। 


बोलेरो में सवार थे नौ लोग

पुलिस के अनुसार बोलेरो में कुल नौ लोग सवार थे। इनमें राजाराम (45), भगवान (50), इंदर सिंह (55), राधेश्याम (30), बनेसिंह (22), गुलाबचंद्र (30), हेमराज (25), देवीराम (60) और चालक अमर सिंह (45) शामिल थे सभी राजगढ़ जिले के भियापुरा गांव के निवासी थे परिवार अपने मानसिक रूप से अस्वस्थ एक सदस्य का उपचार कराने आष्टा जा रहा था लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।


पांच की मौके पर मौत, चार घायल

हादसे में पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों के सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं दो लोगों के पैर टूटने की भी जानकारी सामने आई है प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को पहले आष्टा सिविल अस्पताल ले जाया गया वहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सीहोर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि कुछ घायलों को बेहतर उपचार के लिए भोपाल भेजा गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म