कलेक्टर के निर्देश पर श्री राधाकृष्ण मंदिर की 100 बीघा भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त - Shivpuri



शिवपुरी - कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन में गुरुवार को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शिवपुरी आनंद सिंह राजावत के नेतृत्व में तहसीलदार शिवपुरी सिद्धार्थ भूषण शर्मा की कार्यवाही में ग्राम पिपरसमां स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर की लगभग 100 बीघा भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया मुक्त कराई गई भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 15 करोड़ रुपये है।


हल्का पटवारी आनंद यादव की जांच रिपोर्ट और राजस्व विभाग को प्राप्त शिकायत के आधार पर यह मामला सामने आया था कि चंदन पुत्र हजारी धाकड़, रामदयाल पुत्र रतनसिह, अशोक पुत्र प्रथ्वी धाकड, हरीवंश पुत्र दोलतिया धाकड, बलवीर पुत्र निचोर घाकड, राजेंद्र पुत्र सुखराम धाकड़, परमानंद पुत्र रामजीलाल, राजेश, महेश, विनोद, गजेन्द्र पुत्रगण रामजीलाल, कैलाश पुत्र जालम धाकड, चंदन पुत्र रामचरण धाकड, रमेश पुत्र श्रीलाल धाकड, बलराम पुत्र गयाजीत धाकड, जीतेन्द्र पुत्र हरीबल्लभ, हक्के पुत्र पुक्खू धाकड, अखिलेश पुत्र सुरेश घाकड, कमरसिह पुत्र चम्पालाल धाकड, भगवानसिह पुत्र नक्टू धाकड, अशोक पुत्र रामस्वरूप धाकड, रामदयाल पुत्र रतन धाकड, अशोक पुत्र प्रथ्वी धाकड, गजानंद पुत्र रामदयाल समस्त निवासीगण ग्राम पिपरसमा तहसील शिवपुरी द्वारा मंदिर की इस कीमती जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था।

तहसीलदार सिद्धार्थ भूषण शर्मा द्वारा मध्य प्रदेश भू-राजस्व संहिता के तहत केस दर्ज कर सभी पक्षों को सुनवाई का पूरा मौका दिया गया सुनवाई के दौरान जब अतिक्रमणकारियों ने खुद जमीन पर अपना अवैध कब्जा स्वीकार करने के बाद तहसीलदार शर्मा द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें बेदखल करने के आदेश जारी किए गए इसके साथ ही उन पर 1 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया, जिसमें से 95 हजार रुपये की वसूली की जा चुकी है और शेष राशि की वसूली की जा रही है।

तहसीलदार सिद्धार्थ भूषण शर्मा के नेतृत्व में हल्का पटवारी आनंद यादव और सहयोगी पटवारियों गजेंद्र गुर्जर, मनीष राजपूत व शिवकुमार शर्मा एवं अन्य राजस्व दल ने आज गुरुवार को मौके पर पहुंचकर बेदखली के आदेश का पालन कराया टीम ने वहां से सभी अवैध कब्जे हटवाए और मंदिर माफी की इस 100 बीघा भूमि को पूरी तरह सुरक्षित और अतिक्रमण मुक्त कराया।

कलेक्टर अर्पित वर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में शासकीय, देवस्थान या मंदिर माफी की जमीनों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जहाँ भी भू-माफिया या रसूखदारों द्वारा ऐसी जमीनों पर अतिक्रमण किया गया है, उन्हें तत्काल चिन्हित कर बेदखली की कार्रवाई की जाए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म