जिला कार्यक्रम अधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर होगी कार्यवाही - Badarwas

 
बदरवास - महिला एवं बाल विकास विभाग के बदरवास कार्यालय में आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया बैठक की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) धीरेंद्र सिंह जादोन द्वारा की गई इस बैठक में पोषण ट्रैकर, विभागीय योजनाओं की प्रगति और विभिन्न अभियानों की गहन समीक्षा की गई।


इन योजनाओं पर रहा मुख्य फोकस

बैठक के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी ने निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर गहराई से कार्य करने और प्रगति लाने के सख्त निर्देश दिए।

दस्तक अभियान:- बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर की जांच के लिए इस अभियान को पूरी गति से चलाने के निर्देश।

सीएम हेल्पलाइन:- लंबित शिकायतों का त्वरित और संतोषजनक निराकरण करने पर जोर।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना:- पात्र हितग्राहियों को समय पर योजना का लाभ दिलाने की समीक्षा।

अधिकारियों की सख्त चेतावनी:- बैठक में स्पष्ट किया गया कि विभागीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिकायत पाए जाने पर संबंधित सेक्टर पर्यवेक्षकों की जिम्मेदारी तय की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई होगी।

आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण

समीक्षा बैठक के साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) द्वारा ग्राम बूढ़ा डोंगर का दौरा किया गया यहाँ दोनों आंगनबाड़ी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जमीनी हकीकत जानी और उपस्थित अमले को दस्तक अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


बैठक में यह रहे उपस्थित

इस समीक्षा बैठक के अवसर पर प्रभारी परियोजना अधिकारी रवि रमन पाराशर, पर्यवेक्षक श्रीमती रजनी तोमर, श्रीमती अनीता राजपूत, श्रीमती पूजा शर्मा, प्रियंका जाटव, रीना रघुवंशी सहित कार्यालय के समस्त बाबू (लिपिक वर्ग) मुख्य रूप से उपस्थित

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म