प्रदेश में मानसून का जोर, 19 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट - MP News


मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है शनिवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज से अति भारी बारिश की संभावना है मौसम विभाग ने 19 जिलों के लिए भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है सबसे ज्यादा असर बड़वानी और खंडवा में रहने की आशंका है, जहां अगले 24 घंटे में करीब 8 इंच तक बारिश हो सकती है लोगों को नदी-नालों और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है।


मंडला जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब नर्मदा नदी पर साफ दिखाई देने लगा है। लगातार वर्षा और अमरकंटक, डिंडौरी समेत ऊपरी क्षेत्रों से पानी आने के कारण नर्मदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बढ़ते जलस्तर के चलते नर्मदा तट पर स्थित कई मंदिर और घाट धीरे-धीरे जलमग्न होने लगे हैं। वहीं, नर्मदा तट का छोटा रपटा पुल भी डूबने की कगार पर पहुंच गया है, जिससे स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार रतलाम, उज्जैन, झाबुआ, धार, आलीराजपुर, खरगोन, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा और बालाघाट में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं इंदौर, देवास, सीहोर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर और पांढुर्णा सहित कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना है। इसके अलावा भोपाल, ग्वालियर, सागर, रीवा और जबलपुर समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म