रन्नौद - कोलारस परगना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले थाना रन्नौद पुलिस द्वारा वारंट तामीली कार्यवाही करते हुये प्रकरण क्र. 186/19 में 01 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी ऊधम कुशवाह को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया एवं जेल भेजा गया।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के द्वारा जिले में स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाकर वारंटियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये हैं इसी क्रम में थाना रन्नौद में लंबित स्थाई वारंटों में वारंटियों की तलाश का सघन अभियान चलाकर वारंटियों की तलाश की जा रही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी अनुभाग कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया जाकर वारंटियों की तलाश के दौरान मुखविर द्वारा सूचना मिली कि 01 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी ऊधम कुशवाह पुत्र जालम कुशवाह उम्र 45 साल निवासी ग्राम डेढपोर मोहल्ला रन्नौद का मथना मे आया हुआ है जिस पर थाना प्रभारी रन्नौद उनि राजीव कुमार दुबे द्वारा वारंटी की तलाश हेतु टीम भेजी गई एवं आज दिनाँक 04.07.2026 को माननीय विशेष न्यायालय एससी एसटी एक्ट शिवपुरी के प्रकरण क्र. 186/19 में 01 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी ऊधम कुशवाह पुत्र जालम कुशवाह उम्र 45 साल निवासी ग्राम डेढपोर मोहल्ला रन्नौद को गिरफ्तार किया जाकर माननीय विशेष न्यायालय एससी एसटी एक्ट शिवपुरी के समक्ष पेश किया गया है जिसका माननीय न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी किये जाने से वारंटी को सर्किल जेल शिवपुरी दाखिल किया गया है।
सराहनीय भूमिका – उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रन्नौद उप निरीक्षक राजीव कुमार दुबे, प्र.आर. 934 जगेश सिकरवार, आर. 191 वकील गुर्जर, आर. 886 सिद्धनाथ गौड की सराहनीय भूमिका रही है ।
