आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के 60 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 13 जुलाई - Shivpuri


एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से कर सकेंगे आवेदन

शिवपुरी - महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश के अंतर्गत जिले की विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिकाओं के पूर्णतः अस्थाई एवं मानदेय आधारित मानसेवी रिक्त पदों पर भर्ती के लिए पात्र महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं भर्ती प्रक्रिया एमपी ऑनलाइन चयन पोर्टल के माध्यम से संपन्न होगी।

जिले की 9 बाल विकास परियोजनाओं में कुल 23 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं 37 आंगनवाड़ी सहायिका सहित कुल 60 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। परियोजनावार रिक्त पदों में करैरा में कार्यकर्ता 1 पद, सहायिका 4 पद, नरवर में कार्यकर्ता 5, सहायिका 2, पिछोर में कार्यकर्ता 2, खनियाधाना में सहायिका 2, कोलारस में कार्यकर्ता 3, सहायिका 3, बदरवास में कार्यकर्ता 3, सहायिका 4, पोहरी में कार्यकर्ता 6, सहायिका 9, शिवपुरी ग्रामीण में कार्यकर्ता 1, सहायिका 11 तथा शिवपुरी नवीन में कार्यकर्ता 2, सहायिका 2 पद शामिल है।

आंगनवाड़ी केंद्रवार रिक्त पदों, पात्रता एवं आवश्यक योग्यता संबंधी विस्तृत जानकारी संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है इच्छुक पात्र महिलाएं एमपी ऑनलाइन चयन पोर्टल (https:chayan.mponline.gov.in) पर 13 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म