सांदीपनि विद्यालय बदरवास में" गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा" का समापन हुआ - Badarwas


बदरवास - शासकीय संदीपनी विद्यालय बदरवास में आज दिनांक 29 जुलाई 2026, बुधवार को 15 दिवसीय गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा एवं "संदीपनी उत्सव "का समापन समारोह संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व सेवानिवृत शिक्षक राधे मोहन अवस्थी रहे कार्यक्रम समन्वयक मुकेश शर्मा ने बताया ।

कार्यक्रम का विधिवत प्रारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं गुरु संदीपनी एवं विवेकानंद जी के चित्रपट पर माल्यार्पण कर तिलक लगाकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि का तिलक लगाकर एवं पुष्प हार पहनाकर सम्मान किया गया सरस्वती वंदना बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई गुरु वंदना भी हुई प्राचार्य महेंद्र गुप्ता के उद्बोधन के पश्चात,मुख्य अतिथि का उद्बोधन हुआ जिसमें गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गुरु हमें आज्ञान से प्रकाश की ओर ले जाता है।

भगवान श्री कृष्ण के गुरु संदीपनी थे हमें समर्थ गुरु का आश्रय लेकर आगे बढ़ना चाहिए उक्त विचार राधा मोहन अवस्थी ने कही मुख्य अतिथि का शाल श्रीफल द्वारा सम्मान किया गया।बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया प्रमाण पत्र वितरित किए गए और प्रसाद वितरण किया गया आभार व्यक्त श्री देवेंद्र भारती जी द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में प्राचार्य महोदय एवं श्रीमती मीना शर्मा, देवेंद्र भारती एवं समस्त स्टाफ एवं कई छात्र छात्राओं ने भाग लिया विकास खंड शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा गुरु पूर्णिमा की शुभ कामनाएं बच्चों को फोन द्वारा दी गईं।आयोजन बहुत ही सफल रहा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म