साइकिलें पाकर छात्राएं हुईं प्रसन्न, छात्राएं बोलीं–स्कूल आने जाने में होगी सुविधा - Badarwas



कन्या उमावि बदरवास में हुआ निःशुल्क साइकिल वितरण 

बदरवास - बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में शासन की महत्वपूर्ण पहल निःशुल्क साइकिल योजना के तहत शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल बदरवास में छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया साइकिल मिलते ही छात्राओं ने प्रसन्न होकर कहा कि अब उन्हें स्कूल आने जाने में सुविधा होगी और पढ़ाई के लिए अधिक समय मिल सकेगा। 


शिक्षकों ने इस अवसर पर कहा कि साइकिल मिलने से दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं की नियमित उपस्थिति बढ़ेगी और शिक्षा के प्रति उनका उत्साहवर्धन भी होगा।


कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने छात्राओं को सुरक्षित रूप से साइकिल चलाने, यातायात नियमों का पालन करने तथा मन लगाकर अध्ययन करने की प्रेरणा दी।


इस अवसर पर प्राचार्य चंद्रवीरसिंह सेंगर, चंद्रभान श्रीवास्तव, गोविन्द अवस्थी, ममता श्रीवास्तव, कपिल परिहार, बसंती मिंज, उदय सिंह, विनीता कुशवाह, डॉ ममता यादव, शशि गुप्ता, कनक कुशवाह, महेंद्र कुशवाह, हरवीर यादव, दलवीर सिंह, निर्मला शर्मा, नावेद अली,  बलराम परिहार सहित छात्राएं उपस्थित रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म