कोलारस - कोलारस नगर के मानीपुरा में स्थित बी.आर.सी. ऑफिस के पीछे कुम्हार गली में सांदीपनी सीएम राइज विद्यालय द्वारा नवीन बिजली डीपी लगाए जाने के बाद मोहल्लेवासियों में काफी आक्रोश फैल गया है मोहल्ला निवासियों के द्वारा आरोप लगाया गय है कि विधुत ठेकेदार ने डीपी को मकानों के बेहद नजदीक लगा दिया है और जहां मोहल्ले में छोटे छोटे बच्चें रहते है साथ ही वारिश का मौसम चल रहा है जिसके चलते अर्थ मिलने से करंट लगने का खतरा बना हुआ है आवारा मेवेशी भी उक्त डीपी के शिकार हो सकते है खुले में डीपी से किसी भी समय जनहानि की आशंका बनी हुई है।
क्या है पूरा मामला
विद्युत विभाग मानीपुरा को दिए गए आवेदन के अनुसार, कुम्हार गली में सानदीपनी विद्यालय के निर्माण कार्य के लिए ठेकेदार द्वारा रहवासी क्षेत्र में नई डीपी स्थापित की गई है। मोहल्लेवासियों ने आपत्ति जताते हुए ठेकेदार से डीपी को मकानों से थोड़ी दूरी पर लगाने की मांग की थी। लेकिन आरोप है कि ठेकेदार ने ग्रामीणों की बात अनसुनी कर दी।
प्रेस को जानकारी देते हुए रचना प्रजापति ने बताया कि उसने आवेदन में लिखा है कि "ठेकेदार का कहना है कि मुझे आपकी जनहानि की परवाह नहीं है मैं डीपी शासकीय जगह पर रख रहा हूं, जो करना है कर लो" और संबंधित विभागीय अधिकारियों से बातों करो रवैये से मोहल्लेवासी भयभीत हैं।
मांग
मोहल्लेवासियों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि डीपी में लाइट का कनेक्शन दिए जाने से पहले इसे सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराया जाए। उनका कहना है कि डीपी के पास ही छोटे बच्चे खेलते हैं और घनी आबादी होने के कारण कोई भी दुर्घटना हो सकती है आवेदन की प्रतिलिपि एसडीएम कोलारस और तहसीलदार कोलारस को भी भेजी गई है।
प्रशासन से अपेक्षा - मोहल्ला वासियों ने प्रशासन और विद्युत विभाग से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए तत्काल डीपी को हटवाकर वैकल्पिक और सुरक्षित स्थान पर स्थापित करवाया जाए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
Tags
Kolaras

