शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, सीजेपी का आंदोलन खत्म, जंतर-मंतर से जाने लगे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने की अपील - New Delhi

 
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सीजेपी चीफ अभिजीत दीपके ने कहा, 'छात्र एकता जिंदाबाद लोकतंत्र की जीत हुई है हमने कर दिखाया।'


प्रदर्शन से जुड़ी सभी एफआईआर होंगी वापस, सीजेपी ने परीक्षा सुधार के लिए सौंपा पांच सूत्रीय मांगपत्र

सीजेपी नेता आशुतोष रांका ने कहा, 'करीब डेढ़ महीने पहले जब हम यहां आए थे, तब से लेकर आज तक देश का युवा जाग चुका है उसने अपने अधिकारों और न्याय के लिए लड़ाई लड़ी है आज आखिरकार हमारी मांगें स्वीकार कर ली गई हैं हम उन सभी परिवारों के बारे में सोच रहे हैं, जिन्होंने पेपर लीक के बाद अपने प्रियजनों को खो दिया हम उन लाखों-करोड़ों छात्रों के बारे में भी सोच रहे हैं, जिनका भविष्य पेपर लीक की वजह से बर्बाद हो गया हमें उम्मीद है कि आज उन्हें कुछ हद तक न्याय मिला है हमें आशा है कि जो भी अगला शिक्षा मंत्री बनेगा, वह जवाबदेह होगा, ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाएगा। यह मंच युवाओं के लिए बना है और आगे भी युवाओं के मुद्दे उठाता रहेगा हम अपनी आवाज पूरे देश तक पहुंचाएंगे।'

कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म, पुलिस ने लोगों को हटाने का काम शुरू किया

कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन को खत्म करने के बाद स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस (लॉ एंड ऑर्डर) देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि लोगों को वहां से हटाने का काम शुरू हो गया है हमारे सभी सीनियर पुलिस अधिकारी और जवान मौके पर और आस-पास मौजूद हैं हम लोगों से अपील करते हैं और उम्मीद करते हैं कि वे शांति बनाए रखेंगे और शांति से अपने घर लौटेंगे हमने कुछ मेट्रो स्टेशन खोल दिए हैं और लोगों को वहां से हटाने में आसानी के लिए इस बारे में घोषणा भी की जा रही है।

ये छात्रों की जीत :- राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि सबसे पहले तो यह हमारे छात्रों की जीत है। यही भारत का भविष्य है। जिस शिक्षा व्यवस्था पर हमें गर्व था - और पूरी दुनिया मानती थी कि भारत की शिक्षा व्यवस्था बहुत अच्छी है - उस पर वर्षों से हमले हो रहे हैं। उस पर कब्जा किया जा रहा है, उसका निजीकरण किया जा रहा है। यह उसी के खिलाफ एक प्रतिक्रिया थी। प्रधान एक प्रतीक हैं। भ्रष्टाचार का प्रतीक, शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने का प्रतीक, अक्षमता का प्रतीक। उन्हें जाना ही था। और अच्छा हुआ कि वे चले गए। लेकिन अब सरकार को शिक्षा व्यवस्था को बदलने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। भारत की शिक्षा व्यवस्था पर आरएसएस का कब्जा एक बड़ा मुद्दा है। अगर इसमें मोदी जी की गलती है, तो आरएसएस भी उतनी ही दोषी है।

सोनम वांगचुक ने सरकार के कदमों का स्वागत किया

गुरुग्राम में कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सरकार और धर्मेंद्र प्रधान द्वारा उठाए गए कदमों का स्वागत किया है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की जीत बताया और सभी देशवासियों को बधाई दी। वांगचुक ने सीजेपी टीम, स्वयंसेवकों, छात्रों, युवाओं और बुजुर्गों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने लोकतंत्र के लिए आवाज उठाई। उन्होंने सभी द्वारा शांति बनाए रखने के तरीके का सम्मान किया और भविष्य में भी शांति की उम्मीद जताई। वांगचुक ने कहा कि केवल इस्तीफे से राष्ट्र का निर्माण नहीं होता। उन्होंने शिक्षा और शासन में सुधारों पर काम करने की आवश्यकता पर बल दिया। 

दिल्ली मेट्रो ने बंद सभी स्टेशनों को खोला

डीएमआरसी ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी स्टेशनों पर आवाजाही को खोल दिया गया है। मेट्रो ने प्रदर्शन के बीच जंतर मंतर के आस पास 18 स्टेशनों पर एंट्री एग्जिट को बंद कर दिया था। 

सीजेपी के आंदोलन वापसी के बाद आंदोलनकारियों की घर वापसी

जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रदर्शनकारी जश्न मना रहे हैं। वहीं सरकार के साथ बातचीत के तीसरे दौर के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने अपना आंदोलन वापस ले लिया और प्रदर्शनकारियों से अपने घर लौटने की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म