कोलारस के ग्राम पचावली के ग्रामीणों ने मुख्य बाजार से मीट मार्केट हटाने की मांग को लेकर एसडीएम श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा - Kolaras

कोलारस - शिवपुरी जिले के कोलारस अनुभाग क्षेत्र के ग्राम पचावली के ग्रामीणों ने बजरंग दल के सदस्यों के साथ कोलारस अनुविभाग कार्यालय पहुंच कर मुख्य बाजार में संचालित मीट मार्केट को गांव से बाहर स्थानांतरित किए जाने की मांग को लेकर जनसुनवाई मंगलवार को एसडीएम अनूप श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा।

जानकारी के अनुसार ज्ञापन देने आए ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य बाजार में संचालित मीट की दुकानों से निकलने वाले अवशेष खुले में फेंक दिए जाते हैं, जिससे पूरे बाजार क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध फैलती है इसके कारण बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते एकत्रित हो जाते हैं, जिससे स्कूल आने-जाने वाले बच्चों सहित आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि मीट मार्केट की दुकानें हनुमान मंदिर के मुख्य मार्ग पर संचालित होने से लोगों की धार्मिक भावनाएं भी प्रभावित होती हैं धार्मिक आयोजनों और त्योहारों के दौरान दुर्गंध और गंदगी के कारण श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों को असुविधा होती है।

ग्रामीणों ने एसडीएम से मुख्य बाजार में संचालित मीट मार्केट को गांव से दूर किसी उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित कराने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म