कोलारस - कोलारस थाने की कमान संभालते ही नए थाना इंचार्ज सब इंस्पेक्टर पुनीत बाजपेई एक्शन मोड में नजर आए पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने सबसे पहले वर्ष ऋतु को देखते हुए थाने के सामने अव्यवस्थित तरीके से खड़ी और कचरा बन चुकी बसों को हटवाया इन बसों को पीछे सुरक्षित स्थान पर रखवाकर उन्होंने थाने के सामने के परिसर को साफ और सुव्यवस्थित किया।
जानकारी के अनुसार नगर में कानून और सुरक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे, इसके लिए उपनिरीक्षक बाजपेई स्वयं मुस्तैद हैं वे शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए समय-समय पर क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं उनके इस त्वरित एक्शन और सक्रियता से स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा का भाव बढ़ा है और कानून व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जागी है।
Tags
Kolaras