सिंध नदी में नहाने गए कोलारस के दो युवकों की डूबने से मौत, अवैध रेत उत्खनन पर उठे सवाल - Kolaras



कोलारस - कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम साखनौर स्थित सिंध नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई इस हादसे के बाद क्षेत्र में एक बार फिर नदी में हो रहे कथित अवैध रेत उत्खनन और उससे बने गहरे गड्ढों को लेकर लोगों में आक्रोश दिखाई दे रहा है।

मृतकों की पहचान प्रदुम शर्मा उम्र करीब 23 वर्ष पुत्र गोपाल शर्मा निवासी कोलारस तथा साहिद पठान उम्र 24 वर्ष पुत्र कल्लू उर्फ बाबू पठान निवासी कोलारस के रूप में हुई है दोनों युवक अपने अन्य साथियों के साथ ग्राम साखनौर सिंध नदी में नहाने गए थे जहां नदी में डूबने से दोनो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सिंध नदी में लंबे समय से कथित रूप से रेत माफिया द्वारा अवैध उत्खनन किया जा रहा है उत्खनन के कारण नदी में कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं जो आम लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते अवैध उत्खनन पर प्रभावी कार्रवाई की जाती, तो शायद यह हादसा टाला जा सकता था।


घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सिंध नदी में हो रहे अवैध रेत उत्खनन की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।



सीएम के कार्यक्रम से तत्‍काल जिला अस्‍पताल में पहुंचे शिवहरे -  सूचना मिलते ही तत्‍काल पूर्व कोलारस नगर परिषद अध्‍यक्ष रविन्‍द्र शिवहरे मृतको युवकों के परिजनों से मिलने पहुंचे जिला चिकित्‍सालय में शिवहरे ने मृृृतक युवकों के परिजनों को हर संभव मदद करने की बात कहीं तथा ईश्‍वर से मृृत शरीर की अमर आत्‍मओं को अपने चरणों में स्‍थान देने की प्रार्थना की। 



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म