तेंदुआ पर उद्योग लगने से कोलारस के विकास एवं रोजगार पर पड़ेगा बड़ा असर
कोलारस - कोलारस विधानसभा क्षेत्र की सीमा में आने वाले पड़ोरा जिसकी दूरी कोलारस वायपास से करीब 5 किमी स्थित है जहां भेड़ फार्म पर अदाणी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी थी उसके बाद स्थान पड़ोरा भेड़ फार्म की जगह पाली तेंदुआ किया गया जिसकी दूरी कोलारस से लगभग 25 किमी है पड़ोरा की जगह तेंदुआ में उद्योग की नीव रखने से इसका असर सबसे ज्यादा कोलारस नगर के व्यापार व्यवसाय पर पड़ेगा साथ ही रोजगार के अवसर भी दूरी अधिक होने के कारण कोलारस के युवाओं के लिये व्यापार व्यवसाय से लेकर उद्योग में जाने वाले मजदूरों को काफी परेषानी झेलनी पड़ेगी।
क्या यशपाल रावत को कमजोर करने के लिये पड़ोरा की जगह तेंदुआ को चुना :- कोलारस के पडोरा निवासी भाजपा नेता यशपाल रावत जोकि राजनिति से लेकर व्यापार के क्षेत्र में कहीं आगे न निकल जाये इसके चलते पड़ोरा पर लगने वाले उद्योग को तेंदुआ सिफ्ट किया गया जबकि पड़ोरा के भेड़ फार्म का सर्वे अडानी ग्रुप के इंजीनियर कर चुके थे कोलारस के नजदीक पड़ोरा के स्थान पर तेंदुआ उद्योग की नीव रविवार को रखने से भले ही राजनैतिक लोगो में खुसी अवष्य हो किन्तु भाजपा के एक नेता को कमजोर करने के चलते कोलारस के विकास, लघु व्यापार, व्यवसाय के अलावा मजदूरी करने वाले युवाओं के साथ भेदभाव कहें या ठगी का कार्य हो चुका है।
पड़ोरा पर उद्योग स्थापित होने से कोलारस क्षेत्र के हजारों युवाओं को मिलता लाभ :- यदि राजनैतिक खीचतान नहीं होती तो तेंदुआ पर लगने वाला उद्योग पड़ोरा भेड़ फार्म पर स्थापित होना तय था यदि पड़ोरा पर उद्योग लगता तो 79 वर्ष के आजाद भारत में कोलारस नगर के लिये बड़ी उपलब्धी इस लिये भी होती की कोलारस वायपास से पड़ोरा की दूरी मात्र 5 किमी है यहां उद्योग लगने से छोटे,मध्यम वर्ग के युवाओं को पड़ोरा के आस पास दुकाने खोलने का अवसर प्राप्त होता मजदूरों को रोजगार के लिये 25 किमी जाना नहीं पढता साथ ही उद्योग में कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को उपयोग में आने वाली सामाग्री के लिये षिवपुरी की जगह नजदीक होेने के कारण कोलारस आने से कोलारस के बाजार में और अधिक ईजाफा होता किन्तु इन सब बातो का अब समय निकल चुका है केवल और केवल कोलारस नगर में एक ही चर्चा है कि एक व्यक्ति को कमजोर करने के लिये जिले में लगने वाला एक मात्र बड़ा उद्योग कोलारस से और अधिक दूर कर दिया गया।
