भोलेनाथ की पूजा मनवांछित फल प्रदान करती हैं - बृजभूषण महाराज - Kolaras


कोलारस - शिवपुरी जिले के कोलारस क्षेत्र में लुकवासा के समीप ग्राम अनंदपुर में चल रही शिव महापुराण कथा के तृतीय दिवस पर आचार्य श्री बृजभूषण जी महाराज ने बताया कि भगवान शिव की पूजा एवं भगवान शिव की कथा मनुष्य के लिए मनवांछित फल प्रदान करती है भगवान भोलेनाथ पर चढ़ाया गया जल भगवान पर चढ़ाई गई बेलपत्र भगवान का किया गया अभिषेक मनुष्य के लिए संसार में समस्त मनोकामनाओ का पूर्ण करने के लिए पर्याप्त है इसलिए सभी को चाहिए कि भगवान शिव की पूजा करें भगवान शिव का भजन करें , महाराज ने बताया कि श्रावण मास के महीने में भगवान भोलेनाथ घर-घर जाते हैं पूरे पृथ्वी पर भगवान भ्रमण करते हैं ऐसा  हमारे धर्म ग्रंथो में आया है।


इसलिए शिव की पूजा श्रावण के महीने में विशेष कल्याणकारी है आचार्य जी ने बताया की श्रावण मास में भगवान शंकर ने विषपान किया था तो सभी देवताओं ने आकर के उनका अभिषेक किया था इसलिए हम लोग भी श्रावण मास के महीने में भगवान शिव का अभिषेक करते हैं और शिव महापुराण कथा कहती है कि भगवान शिव जी को अभिषेक अत्यंत प्यारा है। 


इसलिए मनुष्य को चाहिए श्रावण मास में दूध के द्वारा दही के द्वारा पंचामृत के द्वारा एवं नाना प्रकार द्रव्यों से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए, आचार्य जी ने शिव पुराण का प्रसंग में सुंदर भगवान शिव की कथा की महिमा को सुनाया और बताया कि कुबेर पिछले जन्म में एक ब्राह्मण के पुत्र थे और उन्होंने गलती से भगवान का प्रसाद चुराकर खा लिया मंदिर में जाकर के तो भगवान ने कृपा करके उनके लिए कुबेर बना दिया ऐसे भगवान की सेवा सदा करना चाहिए इस कथा का आयोजन 29 जुलाई से 5 अगस्त तक किया जा रहा है कथा का समय 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रखा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म