कोलारस - भारत सरकार के संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 5 जुलाई रविवार को प्रातः 10.30 बजे जय विलास पैलेस से शिवपुरी के लिए सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान करेंगे जानकारी भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य ओ० पी० भार्गव ने प्रेस विज्ञाप्ति में दी।
भार्गव ने जानकारी देते हुऐ बताया कि केंद्रीय मंत्री सिंथिया जी के अथक प्रायासो से शिवपुरी में ढाई हजार करोड़ की लागत से ऑर्डिनेस फैक्ट्री (डिफेस पार्क ) का भूमिपूजन समारोह सम्पन्य हो रहा है इस अवसर पर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं अडानी ग्रुप के karn अडानी एव जीत अडानी शिवपुरी में विषेश सूप से उपस्थित रहेगे।
इस ऐतिहासिक पल में अधिक से अधिक संख्या में शिवपुरी पहुँचकर केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का स्वागत कर ऐतिहासिक पल में सहभागी बने।