कोलारस - सांदीपनी विद्यालय में शिवलाल कम्पनी द्वारा उत्कृष्टता सम्मान समारोह 2026 का आयोजन विद्यालय के सहयोग से आयोजित किया गया इस विद्यालय से प्रदेश की प्राविण्य सूची में कामर्स संकाय में कहा पाँचवा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा कु० हँशिका राठौर पुत्री जगन्नाथ राठौर को 5100 रुपये की राशि का चैक वैग देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विद्यालय सभागृह में शिवलाल कम्पनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम मै मंच पर मंचासीन अतिथियों में वारिष्ठ अभिभाषक घनश्याम पाठक एवं समाजसेवी भाजपा शिक्षा समिति सदस्य ओ०पी० भार्गव एवं प्राचार्य राकेश कुलश्रेष्ठ ने सरस्वती की प्रतिमा पर पूजा अर्चना दीप जलाकर कार्यक्रम का शुआराम्भ किया शिवलाल अग्रवाल एण्ड कम्पनी के प्रतिनिधि मनोज जादौन द्वारा उत्कृष्टता सम्मान कार्यक्रम के वारे में विस्तार से बताया मंचासीन अतिथियों का हरित पौधा देकर मल्याअर्पण कर सम्मान किया साथ ही विद्यालय की छात्रा कु. हंशिका राठौर को पांच हजार एक सौ का चैक देकर उसके अभिभावकों को भी सम्मानित किया।
इस अवसर पर अतिथि घनश्याम पाठक द्वारा मानव प्रकृति के संबंधों पर शिक्षा का दृष्टिकोण से प्रकाश डाला समाज सेवी ओ०पी० भार्गव द्वारा शिक्षा का समय प्रबंधन अथक प्रयास और शिक्षा का महत्व पर जोर देते हुए समस्त उपलब्ध संसाधनों के अधिकतम् उपयोग की वात करते हुऐ छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन किया।
प्राचार्य राकेश कुलश्रेष्ठ ने सुन्दर प्रार्थना संगीतमय वच्चों को सुनाते हुऐ मार्गदर्शन दिया मंच का सफल संचालन संतोष शर्मा द्वारा किया गया कार्यक्रम में शिक्षक विष्णु कुशवाह, विजय राय, यौगेन्द्र ददौरिया, श्रीमती सोनम जैन, सुधा भदौरिया अर्पणा, प्रीती राजपूत अरूण धाकड, संदीप पारीक एवं छात्र -छात्राए मौजुद रहे।
