थाना यातायात व आरटीओ शिवपुरी की संयुक्त कार्यवाही सेंट चार्ल्स स्कूल की 12 बसों में से 11 बसों पर चालानी, 01 बस को किया जप्त - Shivpuri



शिवपुरी - प्रदेशव्यापी स्कूल बस चैकिंग अभियान के तहत दिनांक 10.07.2026 को थाना यातायात व आरटीओ शिवपुरी के द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये सेंट चार्ल्स स्कूल की 12 बसों को चेक किया गया, जिसमें 11 बसों पर चालानी कार्यवाही एवं 01 बस को जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु आरटीओ कार्यालय भेजा गया।


प्रदेश में वर्तमान नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ हो चुका है, बच्चों को घर से स्कूल और स्कूल से घर लाने-ले जाने के लिए बड़ी संख्या में स्कूल बसों एवं अन्य स्कूली वाहनों का संचालन किया जाता है।


बस चालकों की लापरवाही, तेज गति से वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने के कारण अक्सर बसों की गंभीर दुर्घटनाएं घटित हो जाती हैं, जिस हेतु पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेश में दस दिवसीय "विशेष स्कूल बस चैकिंग अभियान" चलाया जा रहा है। 


स्कूल की बसों की चेकिंग हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले के मार्गदर्शन में थाना यातायात शिवपुरी एवं आरटीओ शिवपुरी द्वारा स्कूली बसों की चेकिंग हेतु अभियान चला कर स्कूली बसों का निरीक्षण किया जा रहा है एवं कमी पाए जाने पर चलानी कार्रवाही की जा रही है।

दिनांक 10.7.2026 को थाना प्रभारी यातायात रक्षित निरीक्षक रणवीर यादव द्वारा अपने थाने के वल व आरटीओ शिवपुरी के साथ सेंट चार्ल्स स्कूल पहुंचकर  बसों / वाहनों की चेकिंग की गई उक्त चैकिंग के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों एवं केन्द्रीय मोटर अधिनियम 1989 के अनुसार अपात्र पायी 11 बसों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही कर 49,000 रुपये चालान राशि बसूली गई एवं 01 बस जिसके पास परमिट एवं फिटनेश नहीं होने पर जप्त की गई जिसे अग्रिम कार्यवाही हेतु आरटीओ कार्यालय शिवपरी की ओर भेजा जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म