कोलारस - जनसुनवाई में सीमांकन के नाम पर रुपये लेने की शिकायत सही पाए जाने पर अनुविभागीय अधिकारी कोलारस अनूप श्रीवास्तव ने ग्राम धन्धेरा के हल्का पटवारी मृगेन्द्र सिंह राजपूत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
हल्का पटवारी द्वारा 03 नवंबर को सीमांकन करने की फीस 12000 रूपये मांगी थी जिसमें से एडवांस 3000 मेरे नाती के फोन पर से ट्रांसफर करने के बाबजूद अभी तक सीमांकन नही हुआ है तत्संबंध में हल्का पटवारी ग्राम धन्धेरा मृगेन्द्र सिंह राजपूत को कारण बताओ नोटिस क्रमांक 241 दिनांक 10.06.2026 जारी किया गया राजपूत द्वारा प्रस्तुत उत्तर संतोषजनक न पाये जाने से मृगेन्द्र सिंह राजपूत प.ह. न. 118 ग्राम धन्धेरा को म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 एवं म.प्र. भू-अभिलेख नियमावली के प्रावधानों के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है निलंबन अवधि में निलंबित पहवारी का राजपूत का मुख्यालय तहसील कार्यालय रन्नौद होगा एवं उक्त निलंबित पटवारी को नियमानुसार देय जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा - एसडीएम अनूप श्रीवास्तव
Tags
Kolaras