मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के अंतर्गत आने वाले कोलारस पुलिस अनुविभाग क्षेत्र के बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन एनएच-46 हाइवे पर बूढ़ाडोंगर ब्रिज के पास गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे एक सड़क हादसा हो गया ग्वालियर से भोपाल जा रही एक कार के सामने अचानक गाय आ जाने से चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार पलटते हुए दूसरी लेन में जा गिरी।
जानकारी के अनुसार हादसे में कार में सवार दंपति एवं उनका पुत्र कुल मिलाकर 03 गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना मिलते ही बदरवास पुलिस और हाईवे एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदरवास पहुंचाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल तीनों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे में महिला को गंभीर चोटें आई हैं।
Tags
Shivpuri