कोलारस - केंद्रीय संचार मंत्री एवं गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्रीमंत महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया के अशोकनगर से ग्वालियर प्रवास के दौरान कोलारस बायपास फोरलेन पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया।
समर्थक कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया और क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी अपेक्षाएं भी उनके समक्ष रखीं इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष भरतसिंह चौहान, वरिष्ठ नेता डॉ. सोहन गौड़, वरिष्ठ भाजपा नेता ओ.पी. भार्गव, प्रदेश पिछड़ा मोर्चा सदस्य बलवीर निवोरिया, मंगीलाल शर्मा (सेसई), माखन गोस्वामी, जसमंत पाल, आकाश चौहान, मोहित भार्गव, सुरेश जाटव, अभिषेक रघुवंशी भाजपा विधानसभा मीडिया प्रभारी अनंत सिंह जाट सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता ओपी. भार्गव ने कोलारस बायपास से मनीपुरा मार्ग की जर्जर स्थिति की ओर केंद्रीय मंत्री का ध्यान आकर्षित किया उन्होंने बताया कि सड़क लंबे समय से क्षतिग्रस्त होने के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों एवं राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इस संबंध में उन्होंने सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग करते हुए केंद्रीय मंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा।

