कोलारस के डेहरवारा कुआ में मिले दो चचेरी बहनों के शव, पुलिस मामले को संदिग्‍ध मानकर जुटी पड़ताल में - Kolaras

 


कोलारस - शिवपुरी जिले के कोलारस पुलिस अनुविभाग क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुलिस थाना तेंदुआ क्षेत्र के ग्राम डेहरवारा में दो नाबालिग चचेरी बहनों के शव  संदिग्ध परिस्थितियों में ग्राम के ही कुऐ में मिलने से पूरे क्षेत्र में सन्‍नाटा फैल गया एक ही परिवार की दो बेटियों की एक साथ हुई मौत ने गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला हादसे का है आत्महत्या का या किसी आपराधिक घटना से जुड़ा हुआ है फिलहाल पुलिस ने मार्ग कायम कर जांच प्रारम्‍भ कर दी है।


जानकारी के अनुसार कोलारस के ग्राम डेहरवारा के स्थानीय निवासियों द्वारा मृतिकाओं की पहचान पूनम धाकड़ उम्र 16 वर्ष पुत्री राजेंद्र धाकड़ एवं कीर्ति धाकड़ उम्र 17 वर्ष पुत्री सुघर सिंह धाकड़ दोनो ही चचेरी बहने है सूत्र के अनुसार दोनों ही चचेरी बहनें गुरुवार रात से लापता थीं गांव के सरपंच द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहां दोनों के शव गांव के ही कुऐ से बरामद हुए।


युवती के पर्स से मिला एक माेेबाईल नम्‍बर 

घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि एक किशोरी के पर्स से एक मोबाइल नंबर मिला है परिजनों के अनुसार इसी मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने पूछताछ के लिए गांव के ही गोविंद नामदेव को हिरासत में लिया हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत जानकारी जारी नहीं की गई है।


पुलिस ने किया घटनास्थल का निरीक्षण - 

पुलिस द्वारा शवों को कब्‍जे में लेकर दोनों शवों के पीएम कराने के लिये स्‍वास्‍थ्‍य विभाग भेज दिये गये पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिये गये घटना स्‍थल काा निरीक्षण कर पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है दोनों किशोरियां घटनास्थल तक कैसे पहुंचीं, आखिरी बार किससे बात हुई और मौत से पहले वे कहां थीं इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है।


पुलिस द्वारा बताया गया कि 

मामले की गंभीरता को देखते हुुुये पुलिस हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पीएम रिपोर्ट, साक्ष्यों और जांच के बाद ही हो सकेगा फिलहाल कुछ भी कहना संभाव नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म