कोलारस - कोलारस जहां आजादी के 79 वर्ष के लम्बे इंतजार के बाद कार्यवाहक अध्यक्ष रविन्द्र षिवहरे के द्वारा कोलारस नगर को बस स्टैंड की सौंगात तो कोलारस नगर को दिलवाई गई किन्तु बस स्टैंड बनने के बाद भी बसों का स्टाॅपेज बस स्टैंड की जगह जगतपुर चैराहे एवं गायत्री चैक पुराने बस स्टैंड पर गुना एवं षिवपुरी की ओर से आने वाली बसों को एक ही स्थान पर आमने सामने खड़े होने पर नगर में वाहनों की लम्बी - लम्बी कतारें यानि की जाम के हलात नगर में बने रहते हैं।
क्या 79 वर्ष बाद कोलारस में बना बस स्टैंड कभी चालू होगा - कोलारस कहने को विधानसभा मुख्यालय है किन्तु यहां अभी तक जितने भी नेता चुनाव जीतकर आये उन्होंने कभी भी कोलारस नगर को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास नहीं किया इसका परिणाम यह है कि कोलारस जिले का विकास के मामले में चैथे स्थान पर दिखाई देता है आज कोलारस से आगे षिवपुरी, करैरा, पिछोर दिखाई देते है षिवहरे परिवार ने अपने चैथे कार्यकाल में बस स्टैंड के खाली स्थान को तो भर दिया है किन्तु लोगो के मन में यही सबाल है कि बस स्टैंड बनने के लिये 79 वर्ष इंतजार करना पड़ा और पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्वारा अपने पूज्य पिता जी के नाम से बने कोलारस बस स्टैंड को उध्धटन के बाद भी 79 दिन करीब हो चुके है क्या 79 माह का इंतजार और करना पड़ेगा।
चैराहो पर बसे खड़ी होने से जाम से राहत के लिये पुलिस से चालानी कार्यवाही की मांग
कोलारस नगर में बस स्टैंड की जगह जगतपुर चैराहे एवं गायत्री चैक पुराने बस स्टैंड पर गुना एवं षिवपुरी की ओर से आने वाली बसें आमने सामने रोड़ पर खड़ी होने से बाहनों की लम्बी - लम्बी कतारें यानि की जाम से कोलारस नगर के लोगो को छुटकारा दिलाने के लिये पुलिस का अवैध रूप से खड़ी होने वाली बसों एवं यात्री वाहनों के चालान करने तथा उन्हें नियम स्थान बस स्टैंड पर बसें एवं यात्री वाहन रोकने के लिये कार्यवाही करने की मांग नगर के लोगो ने पुलिस के अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना प्रभारी से की है।
