शिवपुरी - म.प्र.राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी संजय गुप्ता द्वारा जिले की चार सहकारी संस्था मर्यादित के संचालक मण्डल के निर्वाचन हेतु सदस्यता सूची को अंतिम रूप देने के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किए गए है साथ ही रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के विनिश्चय के विरूद्ध अपील प्राप्त करने एवं अपील का निर्धारित अवधि में निराकरण करने हेतु उपायुक्त, सहकारिता को अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया जाता है।
नियुक्त रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों में महिला बहुउद्देशीय सहकारी संस्था मर्या. देहरेटा अब्बल के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के रूप में वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक संजय दुबे, नवीन मत्स्योद्योग सहकारी संस्था मर्या. मुडखेडा के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के रूप में अंकेक्षण अधिकारी सुधीर सिंह कुशवाह, शिरोमणि मत्स्योद्योग सहकारी संस्था मर्या. मनका, तह. खनियाधाना के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के रूप में उप अंकेक्षक चमन सिंह तथा राजेश्वरी महिला प्राथमिक उपभोक्ता सहकारी भण्डार मर्या.शिवपुरी के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के रूप में सहकारी निरीक्षक पारथ दुबे को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जारी कार्यक्रम के तहत सदस्यता सूची प्रकाशित करने की तिथि 21 जुलाई एवं प्रकाशित सदस्यता सूची पर आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई, सदस्यता सूची पर प्राप्त आपत्तियों के निराकरण की तिथि एवं अंतिम सदस्यता सूची के प्रकाशन की तिथि 30 जुलाई, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के विनिश्चय के विरुद्ध अपीलीय अधिकारी के समक्ष अपील प्रस्तुत करने के तिथि 31 जुलाई, 3 अगस्त एवं 4 अगस्त, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के विनिश्चय के विरूद्ध अपील प्राप्त होने की स्थिति में अपील के निराकरण की अंतिम तिथि 11 अगस्त तथा राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी को अंतिम सूची प्रस्तुत करने की तिथि 14 अगस्त निर्धारित की गई है।
