वरिष्ठ कांग्रेस नेता परमार अघोरा ने पूर्व गृह मंत्री डॉ. मिश्रा की मौजूदगी में थामा भाजपा का दामन - MP News

 


मध्‍यप्रदेश के दतिया में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेता केपी  सिंह परमार अघोरा ने भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' के संकल्प से प्रभावित होकर पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

केपी  सिंह परमार अघोरा लंबे समय से सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी पहचान रखते हैं। वे अघोरा पंचायत से लगातार पांच बार सरपंच निर्वाचित होकर जनता की सेवा कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने मार्केटिंग सोसाइटी के अध्यक्ष के रूप में किसानों एवं सहकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। साथ ही वे मध्य प्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ, भोपाल के सदस्य के रूप में भी राज्य स्तर पर नीति-निर्धारण एवं प्रबंधन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।

इस अवसर पर पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उन्हें भाजपा का पट्टिका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई एवं उनका स्वागत किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म