शिवपुरी - कलेक्टर अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पंजीबद्ध प्रकरण, पीड़ित व्यक्ति को दी गई राहत राशि, अधिनियम के विभिन्न उपबंधों का क्रियान्वयन, लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे तथा जाति प्रमाण पत्र जारी करने आदि महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान कलेक्टर अर्पित वर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत आने वाले सभी मामलों में समय-सीमा के भीतर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक स्तर पर कोई भी प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहना चाहिए इसके साथ ही, जिन मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी की जानी है और जिन मामलों में गिरफ्तारी हो चुकी है, ऐसे प्रकरणों की सूची तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
बैठक में जाति प्रमाण पत्रों से संबंधित प्रकरणों पर विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने कहा है कि जाति प्रमाण पत्र के कारण जो प्रकरण लंबित हैं उनकी लिस्ट उपलब्ध कराएं ताकि यह सूची संबंधित एसडीएम को सौंपी जा सके और संबंधित का जाति प्रमाण पत्र जारी किया जा सके इसके अतिरिक्त बैठक में पीड़ितों को दी जाने वाली राहत राशि का त्वरित वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया ने कहा कि जिन मामलों में दोष सिद्ध हो चुका है उनका निपटारा तुरंत किया जाए बैठक में एडीएम दिनेश चंद्र शुक्ला सहित समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।
Tags
Shivpuri
