शिवपुरी के लिए गौरव का पल, शिवदयाल धाकड़ बने डिप्टी कलेक्टर - Shivpuri

मध्य प्रदेश प्रशासनिक सेवा से एक बड़ी और गर्व करने वाली खबर सामने आ रही है प्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 190 तहसीलदार, अधीक्षक और भू-अभिलेख अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है
इस बड़ी प्रशासनिक सर्जरी में सभी अधिकारियों को कनिष्ठ ग्रेड पे-मेट्रिक्स लेवल-13 का लाभ देते हुए नवीन स्थानों पर प्रभारी डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया है।

शिवपुरी का बढ़ा मान :- सबसे हर्ष और गौरव की बात यह है कि इस सूची में शिवदयाल धाकड़ का नाम भी शामिल है, जो अब शिवपुरी का मान बढ़ाते हुए डिप्टी कलेक्टर की कमान संभालेंगे। उनकी इस नई और बड़ी जिम्मेदारी पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

शिवदयाल धाकड़ को इस नई जिम्मेदारी और शानदार पदोन्नति के लिए ढेर सारी बधाई और उज्ज्वल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं! 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म