सायबर सेल टीम शिवपुरी के द्वारा डून पब्लिक स्कूल शिवपुरी में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन - Shivpuri


शिवपुरी - सायबर जागरूकता अभियान “शेफ क्लिक 2.0” के तहत सायबर सेल टीम शिवपुरी के द्वारा डून पब्लिक स्कूल शिवपुरी में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा राज्य स्तरीय सायबर अपराधों की रोकथाम एवं जनजागरूकता अभियान SAFE CLICK 2025 की भॉति इस वर्ष भी दिनांक 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संपूर्ण म.प्र. में सायबर जागरूकता अभियान का द्वितीय संस्करण "सेफ क्लिक 2.0 2026" अभियान चलाया जा रहा है जिस हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी जी के द्वारा उक्त अभियान को सार्थक करने हेतु निर्देशित किया गया है जिस तारतम्य सायबर सेल प्रभारी शिवपुरी द्वारा आज दिनांक 07-07-2026 को डून पब्लिक स्कूल शिवपुरी में पहुँचकर छात्र-छात्राओं को भविष्य में आने वाली कठिनाइओं का सामना कर अपने लक्ष्य प्राप्ति करने एंव वर्तमान बदलते डिजिटल परिवेश को सजगता के साथ उपयोग करने के दिशा-निर्देश प्रदान किये एंव सायबर सेल प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह जाट द्वारा अपने अनुभव छात्र-छात्राओं के साथ साझा कर उनके प्रश्नों के उत्तर देकर छात्र-छात्राओं की जिज्ञासा का निवारण किया। 

इसी कार्यक्रम के तहत निरीक्षक श्रीमती रजनी चौहान द्वारा छात्र छात्राओं को सायबर अपराध जैसे- वित्तीय धोखाधडी (डिजिटल अरेस्ट, APK फाईल), सोशल मीडिया अपराध, इत्यादी से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई।

सायबर सेल शिवपुरी द्वारा सायबर अपराध से बचने के लिये बेहतर उपाय है - 

AEPS के माध्यम से हो रहे फ्रॉड को रोकने के लिये सभी लोग MY ADHAR APP का उपयोग कर अपने BIOMATRIC LOCK करे ।

APK फाईल को न खोले ।

फर्जी लोन एप्लीकेशन डाउनलोड न करें।

किसी भी फोन कॉल, संदेश, ईमेल इत्यादि पर दिए गए प्रलोभन या विश्वास में आकर अपनी कोई भी निजी जानकारी किसी के साथ सांझा ना करें।

अनजान वेबसाइट पर हमें लॉगिन नहीं करना चाहिए।
किसी को ओटीपी साझा न करें।

नोट- सायबर क्राईम संबंधित घटना होने की सूचना शिवपुरी सायबर क्राईम के हेल्पलाइन नम्बर-7049123288 एवं राष्ट्रीय हेल्पलाईन नम्बर 1930 पर दे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म