जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आवेदकों की समस्या - Shivpuri

शिवपुरी - कलेक्टर अर्पित वर्मा द्वारा प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के दौरान कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया जाता है जनसुनवाई लोगों के लिए लाभदायक साबित हो, उसके लिए सभी अधिकारियों को तत्परता से आवेदनों के निराकरण के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर अर्पित वर्मा की त्वरित कार्यवाही का ही परिणाम है कि सैकड़ों आवेदक समस्या समाधान की उम्मीद के साथ जनसुनवाई में आ रहे हैं।

कलेक्टर वर्मा ने आज की जनसुनवाई में सैकड़ो आवेदकों को एक-एक कर पूरी गंभीरता से सुना। कई राजस्व संबंधी मामलों में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से तत्काल संबंधित एसडीएम और तहसीलदार को मौके से ही आवेदन से अवगत कराते हुए निराकरण के निर्देश दिए।

आज की जनसुनवाई में खनियाधाना के ग्राम कफार निवासी श्रीमती कमलेश आदिवासी जब अपना आवेदन लेकर पहुंची और अपनी समस्या कलेक्टर श्री वर्मा को बताई, तब उन्होंने तत्काल 5,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की और आवेदक को तत्काल रेड क्रॉस से आर्थिक सहायता का चेक सौंपा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म