सर्वेश राजपूत कोलारस - शिवपुरी जिले के कोलारस थाना के लुकवासा चौकी अंतर्गत रामपुरी गांव में एक 23 वर्षीय युवक, मर्डन सिंह आदिवासी, का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर एक नर्सरी में पेड़ से लटका पाया गया। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
विवाद की जड़:-
चरित्र शंका और मारपीट मृतक के पिता गोविंद सिंह आदिवासी के अनुसार, विवाद की शुरुआत शुक्रवार रात को हुई थी, जब मर्डन का अपनी पत्नी के साथ चरित्र शंका को लेकर झगड़ा हुआ। शनिवार सुबह पत्नी ने अपने मायके वालों को बुला लिया, जिसके बाद उन्होंने मर्डन के साथ मारपीट की और पत्नी अपने मायके पक्ष के साथ चली गई।
क्या कहता है पुलिस का पक्ष?
मामले पर लुकवासा चौकी प्रभारी बैजनाथ मिश्रा ने स्पष्ट किया कि शनिवार को दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता हो गया था। पुलिस के मुताबिक, समझौता होने के बाद पत्नी अपने मायके चली गई थी और उनका तीन वर्षीय बेटा पिता के साथ रह गया था।
पोस्टमार्टम और जांच जारी रविवार सुबह मर्डन द्वारा आत्महत्या की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके।
Tags
Shivpuri