2.5 लाख की स्मैक के साथ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - Shivpuri

शिवपुरी - शिवपुरी जिले के थाना देहात पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के क्रय विक्रय पर रोक लगाने हेतु कार्यवाही करते हुये 25.25 ग्राम स्मैक कीमती 02 लाख 50 हजार रुपये के साथ आरोपी लब्बू उर्फ नन्दू कुशवाह को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया जी के द्वारा सम्पूर्ण जिले में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 विशेष अभियान चलाया जा रहा है अभियान के तहत कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं नगर पुलिस अधीक्षक सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक विकास यादव एवं उनकी टीम के द्वारा लगातार मुखबिर मामूर कर दबिश देकर कार्यवाही की जा रही है जिसमें दिनांक 19.07.26 को जरिये विश्वसनीय मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक दुबला पतला व्यक्ति जो हाफ काले रंग की शर्ट एवं सफेद रंग का हाफ जैसा पेंट पहने हुये है जो शमसान घाट रोड पुरानी शिवपुरी मे संदिग्ध अवस्था में अवैध मादक पदार्थ विक्रय करने की फिराक में खडा है। जिसपर से थाना देहात की टीम द्वारा शमसान घाट रोड पुरानी शिवपुरी पर दबिश देकर आरोपी लब्बू उर्फ नन्दू पुत्र प्रीतम कुशवाह उम्र 28 साल निवासी अहीर मोहल्ला पुरानी शिवपुरी (म.प्र.) के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक कुल बजन 25.25 ग्राम कुल कीमती 02 लाख 50 हजार रुपये को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर थाना देहात पर आरोपी के विरुद्ध अप0क्र0 264/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

सराहनीय भूमिकाः- निरीक्षक विकास यादव थाना प्रभारी देहात शिवपुरी, सउनि सुमित सिंह सेंगर, प्रधान आरक्षक अरुणकांत शर्मा, प्रधान आरक्षक दीपचन्द्र, प्रधान आरक्षक सचेन्द्र शर्मा, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र सेन प्रधान आरक्षक शकील खांन आरक्षक महेश लोधी, आरक्षक अरुण मेवाफरोस, आरक्षक प्रमोद कुशवाह , आर. जगदीश सिह रावत, आरक्षक कौशलेन्द्र रावत, आरक्षक सतेन्द्र सिकरवार, आरक्षक मनोज गौड महिला आरक्षक गायत्री मुदगल थाना देहात जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म