शिवपुरी - 33 के.व्ही.सुभाषपुरा फीडर, 11 के.व्ही. सकलपुर आबादी फीडर, 33 के.व्ही.चंदौरिया एवं लुकवासा फीडर पर मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण उक्त फीडरों से जुड़े क्षेत्रों पर 4 जुलाई को विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा।
उक्त 33 के.व्ही. सुभाषपुरा फीडर के बंद रहने से सुबह 07 से प्रातः 11 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र सुभाषपुरा एवं धौलागढ़ उपकेन्द्र से जुडे समस्त क्षेत्र एवं एच.टी. उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे।
इसी प्रकार 11 के.व्ही. सकलपुर आबादी फीडर के बंद रहने से सुबह 08 से दोपहर 12 बजे तक 33/11 के. व्ही. उपकेन्द्र सतनवाडा, सकलपुर आबादी से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
इसी प्रकार 33 के.व्ही.चंदौरिया एवं लुकवासा फीडर के बंद रहने से सुबह 09 से दोपहर 2 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र चंदौरिया एवं रमतला तथा 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र देहरदा सड़क, लुकवासा एवं केलधार से जुड़े समस्त क्षेत्र एवं एच.टी. उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे।
Tags
Shivpuri