कोलारस से गुजरने वाली 21 में से 07 वी ट्रेन का कोलारस को मिला स्टाॅपेज, नगर के लोगों की मांग में ट्रेन नहीं स्टॉपेज की आवश्‍यकता - Kolaras

 


कोलारस - कोलारस के लोगो की केन्द्रीय मंत्री सिंधिया से मंगलवार को कोलारस ट्रेन स्टाॅपेज के अवसर पर आगमन के दौरान अपेक्षा एवं मांग है कि कोलारस से होकर प्रतिदिन एवं सप्ताहिक को मिलाकर 21 ट्रेने गुजरती है कोलारस को भी विधानसभा मुख्यालय होने के नाते मुंगावली की तरह सभी ट्रेनो के स्टाॅपेज मिलना चाहिये साथ ही दो ट्रेने खड़ी होने पर महिला एवं बुजुर्ग सबारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है कोलारस को भी शिवपुरी की तरह रेल्वे ऑवर ब्रिज का निर्माण होना चाहिये साथ ही इंदौर से दिल्ली को जोड़ने वाले गुना ग्वालियर रेलवे मार्ग की दूरी बीना ट्रक से 93 किमी कम है अतः उज्जैन से ग्वालियर रेल मार्ग को देश के अन्य रेल मार्गो की तरह दोहरी करण की मांग मजबूती के साथ केन्द्र सरकार के समक्ष सिंधिया जी से रखने की अपील कोलारस विधानसभा क्षेत्र के लोगो ने की है। 



ग्वालियर - गुना रेल्वे ट्रेक के मध्य 226 किमी के बीच जिला मुख्यालय शिवपुरी के बाद परगना मुख्यालय के रूप में एक मात्र कोलारस है जिसके बाद कोलारस परगने की तहसील बदरवास का नम्बर आता है इस ट्रेक पर प्रतिदिन एवं सप्ताहिक मिलाकर कुल 21 ट्रेने इस ट्रेक पर चलती है किन्तु सोचने वाली बात यह है कि कोलारस के स्थानीय नेताओं की नाकामी के चलते यहां से गुजरने वाली 21 ट्रेनों में से परगना मुख्यालय कोलारस पर उज्जैनी एक्सपे्रेस के होने वाले स्टाॅपेज को भी शामिल कर लिया जाये तो परगना मुख्यालय पर मात्र 07 ट्रेनों को कोलारस में रोका जाता है।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म