सिंधिया जी कोलारस में आते रहा करो जिससे नगर की रोड़ चलने लायक तो बनी रहे - Kolaras



कोलारस - कोलारस से शिवपुरी एवं गुना की ओर जाने वाले एक मात्र 5 किमी के करीब लम्बे मार्ग की हालत यह है कि यदि किसी गांव की महिला ट्रैक्टर पर बैठकर प्रसुति के लिये कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र आ जाये तो महिला का कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र आने से पूर्व है क्या हाल होगा यह हम नहीं बल्कि कोलारस के गुना वायपास से लेकर अनाज मंडी तक के मार्ग को आकर कोई भी व्यक्ति देख सकता है।

कोलारस नगर के 5 किमी हाईवे लिंक रोड़ की तरह ही नगर के जगतपुर चैराहे से लेकर रेल्वे स्टेंशन जाने वाले मार्ग की भी लगभग यही स्थिति है बो तो भला करे भगवान सिंधिया जी का जिन्होंने ट्रेन स्टाॅपेज के वहाने कोलारस में कार्यक्रम रख दिया जिसके चलते कम से कम कुछ दिनों के लिये ही सही नगर की ओर में मौजूद गहरे - गहरे गड्डो से कोलारस नगर के लोगो को राहत तो मिल गई इसी के बाद सोमवार को कोलारस नगर के लोगो ने सिंधिया जी से मांग की है कि जब तक कोलारस नगर में थीम रोड़ एवं स्टेंशन मार्ग का निर्माण नहीं होता तब तक कम से कम कोलारस में महीना में एक बार किसी न किसी वहाने से आते रहा करें जिससे नगर के लोगो को गहरे - गहरे गड़्ढो से राहत तो मिल सकें।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म