कोलारस - शिवपुरी जिले के कोलारस आने वाले थाना तेंदुआ पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने बालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये अपराध की नियत से अवैध 315 बोर का देशी कट्टा एवं 02 जिंदा राउण्ड लिये घूम रहे आरोपी भूरा गुर्जर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा द्वारा जिले मे अवैध हथियार, अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ व अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिये अवैध गतिविधियों मे संलिप्त आरोपियों के विरूद्घ जीरो टोलरेंस अपनाने के निर्देश दिये गये हैं।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी आर. डी. प्रजापति एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में दिनांक 10.08.2026 को थाना-तेंदुआ पुलिस द्वारा एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार करने मे सफलता हांसिल की है।
आज दिनांक 10.08.26 को थाना तेंदुआ पर जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि खरई कट से कुण्डली तिराहे तरफ फोरलाईन होते हुए एक व्यक्ति अवैध रूप से 315 बोर का कट्टा कमर में खुरसे हुए किसी वारदात को अंजाम देने की नीयत से जा रहा है मुखबिर की सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुये तुरंत पुलिस टीम को मुखबिर के बताए स्थान खरई कट से कुण्डली तिराहे तरफ फोरलाईन पर पहुंचे तो कुण्डली तिराहा पुलिया के पास एक व्यक्ति दिखा जो पुलिस को अपनी ओर आता देख रोड के किनारे-किनारे भागने का प्रयास किया जिसे हमराही पुलिस टीम की मदद से पकड़ा गया, पकड़े हुए व्यक्ति की तलाशी ली तो कमर में दाहिनी तरफ एक 315 बोर का देशी लोहे का कट्टा लोडेड खुरसे हुए मिला, कट्टे को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर खोला तो उसमें एक जिंदा राउण्ड मिला एवं एक जिंदा राउण्ड उसकी जेब मे मिला उक्त व्यक्ति से उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम भूरा पुत्र घूमन सिंह गुर्जर उम्र 25 साल निवासी ग्राम सेवन थाना बदरवास जिला शिवपुरी (म.प्र.) का होना बताया, उक्त व्यक्ति से कट्टा व राउण्ड रखने का वैध लायसेंस चाहा तो नहीं होना बताया उक्त व्यक्ति का यह कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का दण्डनीय होने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया एवं आरोपी भूरा गुर्जर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायाल पेश किया।
