नाबालिग अपहृता को रन्‍नौद पुलिस ने दस्तयाब कर आरोपी को किया गिरफ्तार - Rannod



रन्‍नौद - शिवपुरी जिले के कोलारस परगना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले थाना रन्नौद पुलिस द्वारा नाबालिग अपहृता को दस्तयाब किया गया एवं आरोपी छोटे उर्फ छोटू बाथम को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया व जेल भेजा गया। 


जानकारी के अनुसार दिनांक 25.7.2026 को ग्राम लालपुर के फरियादी द्वारा अपनी नाबालिग बहन के घर से चले जाने के संबंध मे रिपोर्ट करने पर थाना रन्नौद पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के द्वारा नाबालिग बालिका को शीघ्र दस्तयाबी करने हेतु निर्देश दिये गये जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में अविलम्ब कार्यवाही करते हुये अपहृता नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने के लगातार सघन प्रयास किये गये एवं मिलने के संभावित स्थानो पर पुलिस पार्टियां भेजी गई व दिनांक 6.8.2026 को  बालिका को दस्तयाब किया गया बालिका के कथनो के आधार पर आरोपी छोटे उर्फ छोटू बाथम ( केवट ) द्वारा भगाकर ले जाना व शादी कर शारीरिक संबंध बनाकर गलत काम करना बताया है जिससे प्रकरण में धारा 87 , 65(1) बीएनएस एवं 5एल/6 पाक्सो एक्ट एवं 3(2)(v), 3(1)(w)(i) एससी एसटी एक्ट का अपराध आरोपी छोटे उर्फ छोटू बाथम ( केवट ) के विरुद्ध पाया जाने से उसे प्रकरण मे नामजद कर आरोपी की गिरफ्तारी के सघन प्रयास कर  दिनांक 7.8.2026 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय में पेश किया गया  माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेजा गया है। 

बालिका को दस्तयाब करने एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी रन्नौद उप निरीक्षक राजीव कुमार दुबे ,  सउनि जयनारायण , आर. 814 महेश सिंह , प्रआर 596 नरेश कुमार शर्मा ,  म.आर. 457 कृष्णा पाल , आर. 1132 सर्वेश शर्मा , आर. 191 वकील गुर्जर  , आर. 886 सिद्धनाथ गौड की सराहनीय भूमिका रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म