नशे का आदि पिता बना हैवान, 6 साल की मासूम बेटी के साथ मारपीट, उपचार के दौरान बेटी ने तोड़ा दम - Shivpuri


शिवपुरी - शिवपुरी जिले के पोहरी क्षेत्र के छर्च थाना अंतर्गत श्यामपुरा गांव में छह साल की बच्ची की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है आरोप है कि शराब के नशे में पिता ने अपनी मासूम बेटी के साथ मारपीट की। 


गंभीर रूप से घायल बच्ची ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया घटना के बाद गांव में मातम के साथ आक्रोश का माहौल है।



नशे के चलते पिता बना हैवान, खेत में ले जाकर बच्ची से की मारपीट
पुलिस के अनुसार बीती रात आरोपी पिता रामवरन आदिवासी शराब के नशे में पत्नी और बच्चों से विवाद कर रहा था इसी दौरान वह अपनी छह वर्षीय बेटी शिवानी को अपने साथ खेत की ओर ले गया। 

आरोप है कि खेत में उसने बच्ची के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे पहले छर्च के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए श्योपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

मामला दर्ज कर पुलिस जांच की प्रारम्‍भ 
शिवपुरी जिले के पोहरी पुलिस अनुविभाग क्षेत्र के छर्च थाना अंतर्गत श्यामपुरा गांव में हुई मासूम बच्‍ची के साथ मारपीट के बाद उपचार के दौरान मौत के मामले में पुलिस द्वारा पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की बारीकी से जांच प्रारम्‍भ कर दी है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म